दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

धूमधाम से मनाया जा रहा है शाही दशहरा, किये जा रहे है कई सांस्कृतिक कार्यक्रम

भिलाई। शाही दशहरा महिला उत्सव समिति के द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भिलाई निवास मैदान में नवरात्र का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।इस शुभ अवसर पर शाही दशहरा महिला उत्सव समिति की संरक्षिका चारुलता पांडेय ने कहा कि इस इस वर्ष भी कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमे महागरबा नृत्य प्रमुख हैं जिसमे प्रतिभागियों के लिए बेस्ट गरबा परिधान, बेस्ट कपल,बेस्ट ग्रुप,बेस्ट गरबा नृत्य जैसे अन्य पुरुस्कार रखें है।बच्चों के लिए भी स्पेशल प्राइज रखें गए है।

महागरबा का कार्यक्रम 11 से 14 तारीख तक आयोजित किये जाएंगे। इस अवसर पर समिति के द्वारा सरकार के द्वारा तय किये गए कोरोना नियमो का विशेष रूप से पालन किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महिला समिति के पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में युवाओं का भी सहयोग मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button