देश-दुनियाफीचर्ड

आज से सौ फीसदी यात्री क्षमता के साथ उड़ेंगे घरेलू विमान, कोरोना के मामलों में कमी के चलते सरकार का फैसला

नई दिल्ली (ए)। कोरोना मामलों में आई गिरावट के बाद सरकार ने उड़ानों पर कैपेसिटी कैप्स हटाने का फैसला किया है, अब पूरी क्षमता के साथ विमान उड़ेंगे जो आज से लागू हो जायेगा. नागरिक विमानन मंत्रालय के मुताबिक, आज से घरेलू व्यावसायिक उड़ानों में यात्रियों की क्षमता को लेकर लागू पाबंदियां हटा ली जाएंगी।

इससे उड़ानों का संचालन पूरी क्षमता से किया जा सकेगा, इस रियायत के साथ सरकार ने यात्रियों से पूरे कोरोना नियमों का पालन करने के लिए कहा है. सितंबर में सरकार ने घरेलू उड़ानों की यात्री क्षमता 72.5 फीसदी से बढ़ाकर 85 फीसदी कर दी थी, इससे पहले मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन (एमओसीए) ने जुलाई में  डॉमेस्टिक फ्लाइट्स की कैपिसिटी को 50 फीसदी से बढ़ाकर 65 फीसदी किया था।

कोरोना की वजह से 23 मार्च 2020 से शेड्यूल्ड अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगाई गई थी, लेकिन मई 2020 से वंदे भारत मिशन के तहत विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन हो रहा है. इसके अलावा चुनिंदा देशों के साथ ‘द्विपक्षीय ‘एयर बबल’ व्यवस्था के तहत जुलाई, 2020 से उड़ानों का परिचालन हो रहा है.  हालांकि आज से 100 फीसदी क्षमता से उड़ानों के संचालन की इजाजत दे दी गई।

पिछले 24 घंटे में कोरोना की क्या स्थिति?
देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति अब सुधर रही है. हफ्ते भर में दूसरी बार कोरोना मामले एक दिन में 15 हजार से कम दर्ज हुए हैं. रविवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 14,146 नए कोरोना केस आए और 144 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. 19,788 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 5786 एक्टिव केस कम हो गए।

Related Articles

Back to top button