देश-दुनियाफीचर्ड

गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर ली 6 घंटे की बैठक, छोटी सी सूचना पर भी सतर्कता से कार्रवाई के दिए निर्देश

नईदिल्ली (ए)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर बैठक की. छह घंटे चली इस बैठक में उन्होंने आंतरिक सुरक्षा को लेकर राज्यों के बीच समन्वय पर जोर दिया. सूत्रों के मुताबिक, शाह ने छोटी सी छोटी सूचना पर सतर्कता से कार्रवाई के निर्देश दिए।

इंटेलिजेंस ब्यूरो के मुख्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में अमित शाह ने कहा कि बॉर्डर इलाको में राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के बीच और बेहतर तालमेल होनी चाहिए. इसके लिए समय समय पर उच्चाधिकारियों के बीच हो समन्वय बैठक हो. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

बैठक में राज्यमंत्री नित्यानंद रॉय, गृहसचिव एके भल्ला, एनएसए अजीत डोभाल, सीबीआई चीफ समेत सभी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख और केंद्रीय सुरक्षा बलों के प्रमुख मौजूद रहे. बैठक शुरू होने से पहले अमित शाह ने शहीद हुए जवानों को भी श्रद्धांजलि दी।

यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब बीएसएफ की शक्ति बढ़ाने को लेकर विवाद हो रहा है और कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में तेजी आई है।

हाल ही में केंद्र सरकार ने कानून में संशोधन कर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की शक्ति बढ़ाई है. इसके तहत बीएसएफ को पंजाब, पश्चिम बंगाल और असम में अंतरराष्ट्रीय सीमा से मौजूदा 15 किलोमीटर की जगह 50 किलोमीटर के क्षेत्र में तलाशी लेने, जब्ती करने और गिरफ्तार करने की शक्ति दी गई है।

Related Articles

Back to top button