दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दया सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से कहा- आगामी होने वाले निकाय चुनाव में समिति का हरेक पदाधिकारी ग्राउंड में उतरकर करेगा काम

भिलाई। भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने आज छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय से मुलाकात की।

तकरीबन आधे से पौन घंटे तक दया ने चर्चा की। संगठन से लेकर हिंदुत्व के मुद्दे पर लंबी चर्चा हुई। दया ने बताया कि, धर्मांतरण के विरूद्ध बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति लगातार काम कर रही है। हिंदुत्व के झंडे को बुलंद करने के लिए समिति का हरेक पदाधिकारी जमीनी लड़ाई लड़ रहा है।

दया सिंह ने बताया कि, कवर्धा मामले को लेकर बोल बम समिति के कार्यकर्ता ग्राउंड में उतरे। दया ने बताया कि, आगामी निकाय चुनाव के लिए भी प्रदेश अध्यक्ष साय से दया ने मार्गदर्शन मांगा।

कहा, भाजपा की जीत सुनिश्चित कराने के लिए ग्राउंड में एक-एक कार्यकर्ता उतरेगा। अभी से काम में जुट गए हैं।

Related Articles

Back to top button