दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई में कांग्रेस ने शुरू किया सदस्यता अभियान: पहले दिन सैकड़ों लोगों ने भरा सदस्यता फार्म

भिलाई। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोमवार से अपना सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। कांग्रेस छत्तीसगढ़ में 50 लाख सदस्य बनाने वाली है। भिलाई में भी कांग्रेस ने नेहरू नगर चौक में कांग्रेस नेताओं ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की। भिलाई कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर और महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुभद्रा सिंह के साथ कांग्रेस के नेताओं ने इस अभियान को चलाया। पहले दिन सैकड़ों लोगों को सदस्यता फॉर्म भराया गया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि, इस सदस्यता अभियान के साथ पार्टी की रीति-नीति को घर-घर तक पहुंचाने की तैयारी है। हम सरकार के कामकाज को भी लोगों के बीच लेकर जाएंगे। जिलेभर की महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने के लिए अभियान वृहद स्तर पर चलाएंगे।

यह सदस्यता अभियान 31 मार्च 2022 तक चलना है। इसके तहत पांच रुपए का शुल्क देकर सदस्य बना जा सकेगा। प्राथमिक सदस्यों की सूची प्रकाशित होने के अगले दिन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 16 अप्रैल को ब्लॉक अध्यक्ष और पीसीसी सदस्य के लिए चुनाव होगा। एक जून से 20 जुलाई तक जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी के पदों पर चुनाव प्रस्तावित हैं।

नेहरू नगर में आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी, पूर्व मंत्री बदरूद्दीन कुरैशी, नीता लोधी, जितेंद्र साहू, धर्मेंद्र यादव, संदीप निरंकारी, अरुण कुमार सिसोदिया, बृजमोहन सिंह, अतुल चंद साहू, सीजू एंथोनी, नंदकुमार कश्यप, संदीप निरंकारी, गिरिराव, राजेश शर्मा सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं कांग्रेस जनों की मौजूद रहे। यहां देखे वीडियो👇

https://youtu.be/Fh-UsoNtwos

Related Articles

Back to top button