देश-दुनियाफीचर्ड

BCCI अध्यक्ष सौरभ गांगुली को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ICC क्रिकेट काउंसिल के नए चेयरमैन बनाये गए

BCCI के अध्यक्ष सौरभ गांगुली को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है. अब वह आईसीसी (ICC) क्रिकेट काउंसिल के नए चेयरमैन होंगे. बुधवार को आईसीसी गवर्निंग बॉडी ने इस बात की पुष्टि की।

नईदिल्ली (ए)। बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है. अब वह आईसीसी (ICC) क्रिकेट काउंसिल के नए चेयरमैन होंगे। बुधवार को आईसीसी गवर्निंग बॉडी ने इस बात की पुष्टि की. सौरभ गांगुली अनिल कुंबले की जगह इस पद को संभालेंगे. रिटायरमेंट के बाद से सौरभ गांगुली की सक्रियता फील्ड के बाहर बहुत अधिक है।

अनिल कुंबले ने 2012 में सभाला था चार्ज

सौरभ गांगुली से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कोच रह चुके अनिल कुंबले आईसीसी क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन थे. उन्होंने 2012 में इस पद का चार्ज लिया था और उन्होंने तीन-तीन साल का तीन टर्म पूरा किया है।

क्या कहा आईसीसी चेयरमैन ने?

वहीं बुधवार को सौरभ गांगुली के नाम की घोषणा करते हुए आईसीसी के चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने कहा कि, मैं इस पद के लिए सौरभ गांगुली के नाम का ऐलान करते हुए काफी उत्साहित हूं. वह दुनिया के अच्छे खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं. ऐसे में उनका अनुभव क्रिकेट से जुड़े फैसलों में काफी मदद करेगा. मैं अनिल कुंबले का भी धन्यवाद अदा करना चाहूंगा जिन्होंने पिछले 9 साल तक इस पद पर रहते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया. इस दौरान क्रिकेट के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. इसमें सबसे महत्वपूर्ण DRS का रहा।

क्या होता है इस काउंसिल का काम?

आईसीसी की यह कमिटी खेल की परिस्थितियों और नियमों की मॉनिटरिंग करती है. साथ ही क्रिकेट की बेहतरी के लिए नए नियमों और पुराने नियमों में बदलाव का सुझाव देती है।

 कुछ और महत्वपूर्ण फैसले लिए गए

सौरभ गांगुली की नियुक्ति के अलावा आईसीसी ने बुधवार को एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया. इसके तहत एक वर्किंग ग्रुप की स्थापना की गई है. यह अफगानिस्तान में तालिबान के आने के बाद वहां क्रिकेट के भविष्य पर नजर रखेगी. खासतौर पर वहं महिला क्रिकेट के भविष्य को लेकर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button