Uncategorised

होनहार छात्रा शालिनी का हुआ आईआईटी रूड़की में चयन, SP भावना गुप्ता ने छात्रा को इस उपलब्धि पर किया सम्मानित

सूरजपुर। देश के उच्च शिक्षण संस्थान इंडियन इंस्टिटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) रूड़की में जिले की होनहार प्रतिभावान छात्रा शालिनी गुप्ता ने चयनित होकर सूरजपुर जिले का मान बढ़ाया है।

मंगलवार 30 नवम्बर को पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने शालिनी के इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अपने आईआईटी में अध्ययन से जुड़े अनुभवों को साझा किया और शालिनी को उच्च शिक्षा के लिए मार्गदर्शन देकर प्रोत्साहित किया।

शालिनी सूरजपुर जिले के पत्रकार अजय गुप्ता की सुपुत्री है जो प्रारंभ से ही मेघावी रही है। इस दौरान स्थापना प्रभारी अखिलेश सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button