दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सिरसा गेट रेल्वे फाटक 15 दिसम्बर से रहेगा पूर्णतः बंद, R.U.B. निर्माण कार्य के कारण रेल प्रशासन ने लिया निर्णय

रायपुर : 01 दिसम्बर, 2021/पीआर/आर/385:-  मानक सहित समपार फाटक नमबर 439 (सिरसा गेट) में आर यू बी. कार्य किया जा रहा है। उक्त कार्य रेल विभाग एवं प्रदेश प्रशासन छत्तीसगढ़ कॉस्टशेयरिंग बेसिस (Cost sharing basis) पर रेलवे द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

तत्कालिन कलेक्टर दुर्ग, द्वारा अंडर ब्रीज बनने के पश्चात मानव सहित समपार फाटक नम्बर 439 (सिरसा गेट) बंद करने की अनुमति प्रदत्त की गई है।

अतः पथ यातायात एवं रेल यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिरसा समपार फाटक को आर यू बी निर्माण कार्य को पत्र व्यवहार के अनुसार दिनांक 31.08.2021 को पूर्ण होने के पश्चात रेल विभाग द्वारा समपार फाटक 439 को बंद करना सुनिश्चित किया गया था।

किंतु समपार फाटक को आर यू बी निर्माण कार्य नियत तिथी तक पूर्ण न होने के कारण इसे चालू किया रखा गया एवं दिनांक 15.12.2021 को पूर्ण होने के पश्चात रेल विभाग द्वारा समपार फाटक 439 को बंद करना सुनिश्चित किया गया है।

Related Articles

Back to top button