देश-दुनियाफीचर्ड

बसपा विधायक रामबाई ने मुझे नौ लखा मंगा दे रे ओ सैंया दीवाने… पर लगाए जमकर ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

विधायक रामबाई ने भी भांजे की शादी को यादगार बनाने के लिए शराबी फिल्म के मुझे नौ लखा मंगा दे रे ओ सैंया दीवाने…. फिल्म पर जमकर ठुमके लगाए…

भोपाल (ए)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले की पथरिया विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी की विधायक रामबाई का एक और नया अंदाज देखने मिला है। विधायक एक शादी समारोह में अमिताभ बच्चन की फिल्म शराबी में जयप्रदा पर फिल्माए गाने मुझे नौलखा मंगा दे रे ओ सैंया दीवाने….गाने पर ठुमके लगाते नजर आईं। उनके इस नए अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पथरिया की बहुजन समाज पार्टी की विधायक रामबाई के भांजे गौरव की सीहोर में शादी थी। शादी में संगीत कार्यक्रम भी हुआ जिसमें रिश्तेदारों ने अलग-अलग गानों पर अपनी प्रस्तुति दी थी।

संगीत कार्यक्रम में विधायक रामबाई ने भी भांजे की शादी को यादगार बनाने के लिए शराबी फिल्म के मुझे नौ लखा मंगा दे रे ओ सैंया दीवाने…. फिल्म पर जमकर ठुमके लगाए। इसका वीडियो किसी ने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गाने का यह करीब डेढ़ मिनिट का वीडियो वायरल हुआ है।

व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाती रहीं हैं रामबाई
गौरतलब है कि विधायक रामबाई बिगड़ी व्यवस्था को लेकर आवाज उठाती रही हैं। जहां उन्हें किसी तरह की गड़बड़ी मिलती है तो वे वहां पहुंच जाती हैं और सरकारी तंत्र पर गरजते-बरसते दिखी हैं।

कई बार उनके ऐसे  वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए हैं। यह पहला मौका है जब विधायक रामबाई का यह नया अंदाज सबके सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो सुर्खियां भी बटोर रहा है।

Related Articles

Back to top button