Uncategorised

कबीरधाम जिले के नये पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा पुलिस अधीक्षक कबीरधाम का पदभार ग्रहण किया गया

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के द्वारा कबीरधाम पुलिस कप्तान का चार्ज देकर जिले के वर्तमान हालातों से कराया गया अवगत…

कबीरधाम। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग का स्थानांतरण सेनानी 14 वीं वाहनी छ.स.बल करकाभाट बालोद एवं सेनानी 14 वीं वाहनी छ.स.बल कमांडेंट डॉ लाल उमेद सिंह का स्थानांतरण जिला कबीरधाम पुलिस अधीक्षक के पद पर होने से आज दिनांक-05/12/2021 को कमांडेंट डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा कबीरधाम पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया गया,

साथ ही पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के द्वारा जिले का चार्ज नये पुलिस कप्तान को देखकर जिले के हालातों एवं कानून व्यवस्था संबंधी आवश्यक जानकारी देकर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मोनिका सिंह परिहार, उप. पुलिस अधीक्षक अजाक बी आर मंडावी, उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल अजीत ओगरे, उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल पी.आर. कुजुर, उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल आशीष मिश्रा अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया नरेंद्र कुमार बेंताल,

अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला जगदीश उइके, रक्षित निरीक्षक नरगिस तिग्गा बघेल एवं जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी तथा कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहकर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग को पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई देकर नये पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेश सिंह का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। यहां देखे वीडियो👇

https://youtu.be/fZtg73lrPaM

Related Articles

Back to top button