दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई जीतने ग्राउंड में उतरी भाजयुमो की टीम, जिला महामंत्री लोकेश पांडेय के साथ युवाओं कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार

भिलाई। चुनाव में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इस भिलाई, रिसाली, भिलाई-3 चरोदा निगम और जामुल पालिका चुनाव में भी युवाओं की भूमिका उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी कि लोकसभा और विधानसभा में होती है।

भिलाई में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी ग्राउंड में तैनात हो गए हैं। भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार में उतर गए हैं। भाजयुमो के जिला महामंत्री लोकेश पांडेय ने कहा है कि, अलग-अलग वार्डों में पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है।

भाजयुमो के कार्यकर्ता व पदाधिकारी प्रचार-प्रसार करने जाएंगे। इसकी शुरुआत आज से हो गई है। आज सुबह-सुबह वार्ड-18 के भाजपा प्रत्याशी उत्तम साहू के समर्थन में डोर-टू-डोर प्रचार-प्रसार किया गया।

महामंत्री लोकेश ने कहा, लोगों में जबरदस्त रिस्पांस हैं। इस बार निगम में जनता परिवर्तन चाहती है। हर वार्ड में यही हालात है। भाजपा को चुनाव जीताने के लिए भाजयुमो के कार्यकर्ता पसीना बहाएंगे और चुनाव में जीत का झंडा गाड़ेंगे।

Related Articles

Back to top button