देश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी ने पालम एयरबेस पर CDS रावत समेत 13 सैन्यकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, उनके परिवारों से की मुलाकात

आज कारज मार्ग स्थित सीडीएस बिपिन रावत के आवास पर सुबह 11 बजे से आम लोग सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दे सकेंगे। इसके बाद सैन्यकर्मी साढ़े 12 बजे से तकरीबन डेढ़ बजे तक सीडीएस रावत के अंतिम दर्शन कर पाएंगे….

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पालम एयरबेस पहुंचकर सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में दिवंगत CDS जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य को श्रद्धांजलि अर्पित की है। एयरबेस पहुंचे पीएम मोदी ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिजनों से मिले और शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी वहां मौजूद थे। पीएम मोदी के पहुंचने से पहले राजनाथ सिंह ने शहीदों के परिवार से मिलते और शोक संवेदना प्रकट करते हुए नजर आए थे।

तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को हेलिकॉप्टर हादसे में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य सैन्य कर्मियों की मौत हो गई थी।

यह दुर्घटना उस समय हुई जब सीडीएस रावत अपनी पत्नी और बाकी लोगों के साथ सुलूर से नीलिगिरी जिले के वेलिंग्टन के लिए हेलिकॉप्टर के जरिए उड़ान भरी थी। लेकिन लैंडिग से कुछ मिनट पहले ही नीलिगिरी के घने जंगल में सीडीएस रावत का हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद उसमें आग लग गई थी।

शुक्रवार को सीडीएस बिपिन रावत के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। इससे पहले पार्थिव शरीर आम लोगों के अंतिम दर्शन के लिए सीडीएस रावत के आवास पर रखा जाएगा। इस दौरान सैन्य कर्मी भी उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

जानकारी मिली है कि शुक्रवार को कारज मार्ग स्थित सीडीएस बिपिन रावत के आवास पर सुबह 11 बजे से आम लोग सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दे सकेंगे। इसके बाद सैन्यकर्मी साढ़े 12 बजे से तकरीबन डेढ़ बजे तक सीडीएस रावत के अंतिम दर्शन कर पाएंगे

Related Articles

Back to top button