दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सेक्टर-10 वार्ड 65 से कांग्रेस प्रत्याशी सुभद्रा सिंह ने किया जनसम्पर्क रैली का आगाज, वार्डवासियों का लिया आशीर्वाद

भिलाई। नगरीय निकाय चुनाव भिलाई के नगर निगम से सेक्टर 10 के वार्ड 65 से कांग्रेस की प्रत्याशी और महिला कांग्रेस दुर्ग-भिलाई की जिला अध्यक्ष सुभद्रा सिंह ने चुनावी जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की।प्रचार रैली का शुभारंभ करते हुए सुभद्रा सिंह ने अपने वार्डवासियों के बेहतरी के लिए कार्य करने का संकल्प लेकर प्रथम जनसंपर्क रैली किया। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी अपार जनसमर्थन उन्हें मिला और इस चुनाव में भी जनता उन्हें आशीर्वाद देगी।

जनसंपर्क रैली के दौरान उन्होंने ने अपने संबोधन में कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरने के उद्देश्य से ही उन्होंने अपनी दावेदारी की है और विजय सुनिश्चित करने के पश्चात वो अपने वार्ड क्रमांक 65 को शहर का सबसे स्मार्ट वार्ड बनाएंगी। भिलाई पूरे छत्तीसगढ़ में एजुकेशन हब के नाम से जाना जाता है उसे स्पोर्ट्स हब बनाने का भी पूरा प्रयास करेंगी ताकि युवाओं का मानसिक, शारीरिक और चहुमुखी विकास हो सके।

आधुनिक शिक्षा प्रणाली डिजिटल पद्धति की है, कोरोनकाल में स्कूल-कालेज बंद होने के कारण पढ़ाई ऑनलाइन पद्धति से हुई है तो शिक्षा के आधुनिकीकरण और डिजिटलाइजेशन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा एवं यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर तपके के विद्यार्थियों को शिक्षा मुहैया हो सके।

शिक्षा के साथ साथ बच्चों और युवाओं के सर्वागींण विकास को ध्यान में रखते हुए खेल सुविधाओं उपलब्ध कराने के लिए भी वचनबद्ध हुई तथा कहा कि आज युवा विभिन्न खेलों में भी अपना भविष्य बनाना चाहते हैं और टोक्यो ओलंपिक में भारत के खिलाड़ियों ने जिस तरह प्रदर्शन कर के देश के लिए दर्जनों मैडल लाये हैं तो भिलाई, छत्तीसगढ़ का क्रीड़ा केंद्र भी बने एवं विभिन्न खेलों की सारी सुविधाएं एवं मार्गदर्शन युवाओं को मिलते रहे ताकि भिलाई से विश्व स्तर के खिलाडी निकले जो देश का मान बढ़ा सकें।

वार्ड में जनहित की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए उन्होंने संबोधन में कहा कि जनता ने उन्हें पहले भी भरपूर स्नेह और समर्थन दिया है और वो हमेशा से ही जनप्रतिनिधि से ज्यादा जनसेवक के रूप में कार्य करती हुई आई हैं। जनसंपर्क रैली के दौरान सुभद्रा सिंह के सानिध्य में 25 से ज्यादा युवाओ ने, जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ली तथा उन सबको कांग्रेस का गमछा पहनाकर ससम्मान उनका राजनीतिक प्रवेश कराया एवं पार्टी में स्वागत किया।

जनसंपर्क रैली सेक्टर-10 के सभी क्षेत्रों में पहुंची जहां जनता से उन्होंने वोट देकर विजयी बनाने के लिए निवेदन किया तथा हर किसी ने सुभद्रा सिंह को अपना आशीर्वाद एवं हर संभव समर्थन करने का आश्वाशन दिया।

Related Articles

Back to top button