दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

राधाकृष्ण मंदिर वार्ड 47 भाजपा प्रत्याशी लाल बाबु सोनी के समर्थन में निकला जनसमर्थन रैली, पूर्व पार्षद ने दिया जीत का आशीर्वाद

पार्षद प्रत्याशी ने सिंधी कॉलोनी में भगवान साई झूलेलाल का लिया आशीर्वाद, जनसमर्थन रैली शामिल हुए बड़े-बुजुर्ग, युवा और महिलाएं….

भिलाई। रविवार को न्यूखुर्सीपार राधाकृष्ण मंदिर वार्ड-47 के भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रत्याशी लाल बाबु सोनी के समर्थन में आज उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनसमर्थन रैली निकालकर पूरे वार्ड के मतदाताओं का आशीर्वाद लिया। रैली में हर वर्ग के लोगो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। धमाल के धुन पर बच्चों और समर्थकों ने जमकर थिरके।

जनसमर्थन रैली की शुरुआत भाजपा प्रत्याशी लाल बाबू सोनी के निवास स्थान और चुनाव कार्यालय बंगाली कॉलोनी से शाम 5 बजे शुरू हुआ और इंदिरा चौक, संगम चौक, जागीर चौक, पंजाबी मुहल्ला, वकील आटा चक्की, मिलन चौक, मोर गवई गांव, शंकर पारा, न्यूखुर्सीपार मार्केट, सिंधी मोहल्ला, लोधी मोहल्ला, बिहारी मोहल्ला होते हुए बंगाली कॉलोनी चुनाव कार्यालय में जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या लोग मौजूद थे और सभी ने वार्ड 47 के मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की।

पूर्व पार्षद ने दिया जीत का आशीर्वाद:-

जनसमर्थन रैली वार्ड का भ्रमण करते हुए जब बिहारी कॉलोनी पहुंचा और राधाकृष्ण मंदिर वार्ड-47 की पूर्व पार्षद सुलेखा यादव के निवास पहुंचे तब पूर्व पार्षद से भाजपा प्रत्याशी लाल बाबु सोनी ने सुलेखा यादव से जीत का आशीर्वाद लिया। पूर्व पार्षद ने उन्हें विजयी होने का आशीर्वाद दिया।

भगवान साई झूलेलाल का लिये आशीर्वाद:-

वार्डवासियों का समर्थन लेने जब जनसमर्थन रैली सिंधी कॉलोनी पहुंचा तब उस वक्त मंदिर में संध्या आरती हों रही थी, पार्षद प्रत्याशी लाल बाबू सोनी सहित उपस्थित जनों में भगवान साई झूलेलाल का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। यहां देखे वीडियो👇

https://youtu.be/2-LPBdjXCcY

Related Articles

Back to top button