Uncategorised

छत्तीसगढ़ी कला एवं संस्कृति के विकास में ध्वजवाहक साबित होगी मोर माटी एप्प: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के  बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में छत्तीसगढ़ी कला एवं संस्कृति पर आधारित ‘‘मोर माटी’’ एप्प को लॉन्च किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़िया संस्कृति को बढ़ावा देने और उसके प्रचार-प्रसार के लिये मोर माटी एप्प जैसा नवाचार शुरू किया गया है।

छत्तीसगढ़ की हजारों साल पुरानी कला एवं संस्कृति को जीवित रखने के साथ-साथ इसे देश व दुनिया में फैलाने में मोर माटी एप्प ध्वजवाहक साबित होगी। उन्होंने इसके लिए सभी कलाकारों को बधाई और

शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मोर माटी एप्प से छत्तीसगढ़ के कलाकारों को भी एक अलग पहचान मिलेगी। उल्लेखनीय है कि मोर माटी एप साजिद खान के निर्देशन में तैयार किया गया है।

मोर माटी एप लॉन्चिंग कार्यक्रम में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, पद्मश्री ममता चन्द्राकर, पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे, पद्मश्री  अनुज शर्मा,  आर.पी. सिंह, प्रेम चन्द्राकर, कलाकार दिलीप षड़न्गी, सुनील तिवारी, प्रकाश अवस्थी, कुलेश्वर ताम्रकार, लखी सुन्दारानी, योगेश अग्रवाल, क्षितिज चन्द्राकर, ममता शर्मा, कविता वासनिक, काजल श्रीवास सहित छत्तीसगढ़ के कलाकार, फिल्म निर्माता-निर्देशक सहित बड़ी संख्या में कलाकार व युवा साथी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button