
भिलाई। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहार वाजपेयी के जयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के भिलाई-दुर्ग में निवासरत पदाधिकारी एवम कार्यसमिति सदस्यों द्वारा आस्था आश्रम सेक्टर 2 में संगोष्ठी के पश्चात आश्रम में निवासरत बुजुर्गों के दैनिक उपयोग के वस्तु, फल का वितरण किया गया।

अतिथियो द्वारा स्व. अटल बिहारी के कार्यो का उल्लेख किया गया। जिसमें मुख्य रूप से दुर्ग सांसद विजय बघेल, भाजपा जिला महामंत्री शंकर लाल देवांगन, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभुनाथ मिश्रा,


पूर्व मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह भाजयुमो प्रदेश मंत्री गोपाल बिस्ट, शासकीय एवम स्वाध्याय मंडल नितेश मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय पांडेय, ऋषि भसीन, गौरव पांडेय, विशाल सही,
जिला महामंत्री लोकेश पांडेय, अशोक ठाकुर, रितेश ठाकुर, अभिनाश प्रधान, शीतल सिंह, वैभव सिंह, आस्था संस्था के स्थापक प्रकाश गेडाम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।





