दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

BSP के निदेशक प्रभारी ने विभिन्न विभागों का भ्रमण कर भिलाई बिरादरी को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने नववर्ष के पहले दिन भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभागों के कार्मिकों व अधिकारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी और सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने उत्पादन के आगामी लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करने की अपील की। साथ ही उन्होंने सभी कार्मिकों एवं ठेका श्रमिकों से टीका के दोनों डोज लगाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर उनके साथ संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (माइन्स एवं रावघाट), मानस बिस्वास, कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डाॅ एस के इस्सर, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) राकेश, कार्यपालक कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएँ) ए के भट्टा, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार तथा मुख्य महाप्रबंधकगण सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

इस दौरान निदेशक प्रभारी ने निम्न विभागों का भ्रमण किया, जिसमें शामिल है- इस्पात भवन स्थित विभिन्न विभाग, यूनिवर्सल रेल मिल, आरएसएम, आरटीएस एवं आरपीडीबी, मर्चेन्ट मिल एवं वायर राॅड मिल, बार एवं राॅड मिल, परिवहन एवं डीजल विभाग, आरएमडी एवं काॅस्ट कंट्रोल, स्टील मेल्टिंग शॉप-3, आरसीएल, आई एंड ए (इन्स्ट्रूमेंटेशन एवं आॅटोमेशन), ईएमडी (ऊर्जा प्रबंधन विभाग),

पावर एंड ब्र्लोइंग स्टेशन, पर्यावरण प्रबंधन विभाग, पीईएम, ब्लास्ट फर्नेसेस व एसजीपी, कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग, सिंटर प्लांट-2, सिंटर प्लांट-3, आरएमपी-2, आरएमपी-3, ओर हैंडलिंग प्लांट, स्टील मेल्टिंग शाॅप-2, रिफ्रेक्टरी इंजीनियरिंग विभाग-1 एवं 2, प्लेट मिल, जल प्रबंधन विभाग, पीपीसी, कांट्रेक्ट सेल (वर्क्स), सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग, अग्निशमन सेवाएं, एमआरडी, सीपीएस,

इलेक्ट्रिकल एण्ड यूनिलिटिस विभाग, पाॅवर फेसिलिटीज़, सभी इंजीनियरिंग शाॅप्स, प्लांट गैरेज मैकेनिकल आॅर्गनाइजेशन, एचआरडी, प्रोजेक्टस् आर्गनाइजेशन, नगर सेवाएँ विभाग तथा चिकित्सा एव सेवाएं विभाग।

Related Articles

Back to top button