दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पीएम मोदी की लीडरशिप और दया सिंह के कार्यों से प्रभावित होकर खुर्सीपार क्षेत्र के 200 युवाओं ने किया भाजपा प्रवेश

भिलाई। निकाय चुनाव के बाद भी खुर्सीपार में सियासी उठापटक जारी है। खुर्सीपार में भाजपा को मजबूत करने के लिए भाजपा पार्षद दया सिंह ने कमर कस ली है। संगठन को मजबूती करने के लिए काम शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप और दया सिंह के कामकाज से खुश होकर अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।

भाजपा की सदस्यता लेने वाले युवाओं का कहना था कि भाजपा की रीत और नीति सबको प्रभावित करती है। पहले जिस पार्टी में थे, वहां कार्यकर्ताओं की पूछ-परख नहीं होती और चुनाव में कार्यकर्ताओं को तवज्जों नहीं दी गई। भाजपा में पार्षद दया सिंह के काम से प्रभावित होकर सदस्यला ली है। आने वाले समय में भाजपा को जीत दिलाने के लिए हर मोर्चे पर काम करेंगे। सदस्यता लेने वालों में वार्ड-44 के अलावा खुर्सीपार क्षेत्र के रमेश साहू, विनय शर्मा, राहुल कोरी, सुशांत मुखर्जी, दिलीप यादव, संजय ध्रुव, मनीष बाघ समेत अन्य मौजूद रहे।

कोविड प्रोटोकॉल का किया गया पालन
भाजपा पार्षद दया सिंह ने सभी युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाने से पहले सभी को मास्क का वितरण किया। सभी सोशल डिस्टेंसिंग में खड़े होकर भाजपा के लिए जिंदाबाद के नारे लगाए। वहीं युवाओं को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें यह भी कहा गया कि, इस कोरोनाकाल में लोगों की मदद के लिए तैयार रहे। आसपास रहने वाले लोगों को अवेयर करें और उनकी हर मोर्चे पर मदद।

युवा शक्ति लहराएगा भाजपा का झंडा: दया सिंह
कार्यक्रम में दया सिंह ने कहा कि, युवाओं ने मोर्चा संभाल लिया है। सभी भाजपा ज्वाइन करने के लिए मेरे पास आए थे। संगठन के नेताओं से बातचीत कर उन्हें भाजपा का गमछा पहनाया गया है। सभी युवा पार्टी के लिए काम करेंगे। उन्हें संकल्प दिलाया गया। पूरे भिलाई में भाजपा को मजबूती प्रदान करने के लिए हमेशा से काम करते आ रहे हैं और आगे भी करेंगे। सभी ने संकल्प लिया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में युवा अपना पसीना बहाएंगे और भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी दिलाएंगे।

Related Articles

Back to top button