देश-दुनियाफीचर्ड

कांग्रेस ने किया 86 उम्मीदवारों का एलान, CM चन्नी चमकौर साहिब और सिद्धू अमृतसर पूर्व से लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ (ए)। कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 86 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा और ओ पी सोनी समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।

पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री चन्नी चमकौर साहिब से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे. सिद्धू अपनी वर्तमान सीट अमृतसर पूर्व, रंधावा अपनी वर्तमान सीट डेरा बाबा नानक और सोनी भी अपने मौजूदा क्षेत्र अमृतसर मध्य से ही चुनाव लड़ेंगे।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा कादियान से चुनाव लड़ेंगे. हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुईं मालविका सूद मोगा से पार्टी की उम्मीदवार होंगी. वह अभिनेता सोनू सूद की बहन हैं.

गौरतलब है कि पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होना है। सुजानपुर से नरेश पुरी, पठानकोट से अमित विज, गुरदासपुर से बरिंदरजीत सिंह पहरा को कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा है. दीना नागर को से अरुणा चौधरी चुनाव लड़ेंगी।

Related Articles

Back to top button