दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जिन 5 लाख युवाओं की मिली है रोजगार, भाजयुमो उन्हें लालटेन लेकर निकले खोजने

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज भूपेश बघेल द्वारा दिए झूठे आंकड़े 5 लाख युवाओं को रोजगार का झूठे आंकड़े की सच्चाई जानने के लिए युवा मोर्चा ने आज सिविक सेंटर भिलाई में लालटेन लेकर उन पांच लाख युवाओं को खोजने निकले जिनको भूपेश सरकार ने रोजगार दिया है।

हमने प्रत्येक युवाओ से पूछा कि क्या भूपेश सरकार ने जो 5 लाख रोजगार का आंकड़ा जारी किया है, उसमें आप शामिल है मगर किसी भी युवक ने हामी नहीं भरी हमने पूछा किसी को बेरोजगारी भत्ता दिया गया तो उन्होंने बताया बेरोजगारी भत्ता भी अभी तक किसी भी युवा को नहीं दिया गया।

इससे यह स्पष्ट होता है कि यह सरकार पूरी तरह से झूठी है और इसके सारे आंकड़े पूरी तरह से गलत है। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी रोहन सिंह के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री गोपाल बिष्ट, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख रंजीत सिंह ठाकुर, स्वाध्याय मंडल प्रमुख नितेश मिश्रा, प्रदेश अनुसंधान और प्रशिक्षण प्रभारी राहुल परिहार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जीत यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गौरव शर्मा प्रदेश,

कार्यसमिति सदस्य ऋषि भसीन, प्रदेश सोशल मीडिया कार्यसमिति सदस्य कल व पाल सिंह और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशाल शाही और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रसन्न दत्ता,अमन राजपूत,अर्जुन पांडेय,राहुल सिंह, अभिषेक परिहार, श्रेयांश सिंह, गौतम,सत्या, प्रतीक गांधी, तन्मय जैन,पवन त्रिपाठी,सनी सिंह,मनीष सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button