Uncategorised

पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल ने लिया यूनिफाईड डिस्ट्रीक ऑपरेशन कमाण्ड की बैठक

नारायणपुर। दिनांक 24.01.2022 को यूनिफाईड डिस्ट्रीक्ट ऑपरेशनल कमाण्ड (UDOC) की बैठक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित की गई। जिले में तैनात अर्द्धसैनिक बलों के साथ बेहतर समन्वय तथा सकारात्मक कार्यो के माध्यम से आमजनता से मधुर संबंध स्थापित करने पर जोर दिया गया।

साथ ही नक्सलियों द्वारा वर्तमान में अपनाएं जा रहे रणनीति के खिलाफ पुलिस द्वारा आगामी दिनों में रणनीति तैयार कर नक्सल विरोधी अभियान में गति लाने तथा सड़क व पुल-पुलियों का निर्माण सुरक्षा के साथ तेजी से कराने पर जोर देते हुए, कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान आवश्यक सावधानियां व सुरक्षात्मक पहलुओं पर चर्चा किया गया।

बैठक में गिरिजा शंकर जायसवाल, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, कुलदीप सिंह, कमाण्डेंट 11वी वाहिनी बीएसएफ, पंकज वर्मा, कामण्डेंट 53वी वाहिनी आईटीबीपी, नीरज चन्द्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, हेमन्त कुमार, डिप्टी कमाण्डेंट 41वी वाहिनी आईटीबीपी सहित डीआरजी, आईबी, एसआईबी के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button