देश-दुनियाफीचर्ड

बड़ा रेल हादसा टला, पुरबिया एक्सप्रेस का इंजन व डिब्बा दो भांगों में बंटा, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

बड़ा रेल हादसा टला, पुरबिया एक्सप्रेस का इंजन व डिब्बा दो भांगों में बंटा, यात्रियों में मची अफरा-तफरी….

 

बेगूसराय (ए)। बिहार के बेगूसराय जिले में एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। सहरसा से दिल्ली जाने वाली पुरबिया एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन और डिब्बा दो भागों बंट गया।

इस हादसे के बाद यात्रियों के बीच में अफरा-तफरी मच गई। लोहिया नगर गुमटी के पास यह हादसा हुआ है। सूचना मिलने के बाद मौके पर रेलवे अधिकारी पहुंच चुके हैं।

जानकारी के अनुसार पुरबिया एक्सप्रेस ट्रेन कपलिंग टूटने की वजह से दो पार्ट में बंट गया, जिसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

यह हादसा बेगूसराय स्टेशन के ठीक पहले हुआ है। इसकी सूचना ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड ने वरीय अधिकारियों को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारियों और कर्मियों द्वारा दो भागों में बंटी ट्रेन को जोड़ने का काम शुरू किया गया है।

Related Articles

Back to top button