Uncategorised

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट DSP अजित ओगरे के नवीन पदस्थापना पर कबीरधाम पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

उप. पुलिस अधीक्षक अजीत ओगरे (एनकाउंटर स्पेशलिस्ट) कबीरधाम को पुलिस के अधिकारी/ कर्मचारियों के द्वारा नवीन पदस्थापना के लिए भावभिनी विदाई दी गई…

 

कबीरधाम। पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले के रक्षित केंद्र में स्थित सभागार में आज दिनांक- 30/01/2022 को दोपहर 2:30 बजे औपचारिक विदाई समारोह का आयोजन कर, उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल अजीत ओगरे को कबीरधाम जिले के समस्त पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर विदाई दिया गया।

उप. पुलिस अधीक्षक अजीत ओगरे का स्थानांतरण उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल कबीरधाम से जिला राजनांदगांव के मानपुर/ मोहला पुलिस अनुविभागीय अधिकारी के पद पर हुआ है। जिन्हें आज कबीरधाम पुलिस कप्तान डॉ लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मोनिका सिंह परिहार, उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल कौशल किशोर वासनिक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला जगदीश उइके, उप. पुलिस अधीक्षक जय सिंह मरावी एवं जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी तथा कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा स्थानांतरण पर जा रहे अधिकारी के कार्यों की जमकर सराहना करते हुए,

कहा गया कि श्री ओगरे के द्वारा कबीरधाम जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपना अहम योगदान देते हुए जिले में नक्सलियों के इरादों को नाकामयाब कर वनांचल क्षेत्र वासियों का विश्वास हासिल कर अपनी एक अलग पहचान बना कर जिले के वनांचल क्षेत्रों में नक्सलियों को जमने का मौका ना देते हुए लगातार सर्चिंग कर जवानों का हौसला बढ़ाते हुए जिले में पहला एनकाउंटर भी किया गया।

जिसमें टीम को किसी भी प्रकार की हानि का सामना नहीं करना पड़ा और जवानों का हौसला बढ़ा जिसके बाद लगातार नक्सलियों को खदेड़ने का कार्य करते हुए, पुलिस के अधिकारी जवानों में नक्सल को जड़ से समाप्त करने हेतु विभिन्न रणनीति बनाई गई तथा जवानों को सिखाया गया जिसका लाभ जिले को समय-समय पर प्राप्त हुआ और कई नक्सलियों का एनकाउंटर कर बॉडी तथा भारी मात्रा में नक्सली सामग्री असला बारूद आदि भी बरामद किया गया,

साथ ही अपने बेहतर कार्य से पूरे जिले में बहुत ही कम समय में लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाकर विभिन्न वनांचल नक्सल प्रभावित ग्रामों तक पहुंच कर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल कूद का आयोजन करा लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं का त्वरित हल किया गया।

जिले में कानून व्यवस्था ड्यूटी निर्मित होने पर वरिष्ठ अधिकारी गणों के निर्देशन में तत्काल एक्शन लेते हुए शांतिपूर्ण ड्यूटी संपन्न कराने में इनका अहम योगदान रहा है। जिन्हें आज पुलिस कप्तान के द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न देकर नवीन पदस्थापना के लिए भावभीनी विदाई दिया गया।

Related Articles

Back to top button