फीचर्डविविध

धवन, अय्यर और गायकवाड़ समेत टीम इंडिया के 7 सदस्यों को हुआ कोरोना, टेस्ट टीम के इस खिलाड़ी को मिला मौका

शिखर धवन, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर और सहयोगी स्टाफ के चार सदस्य वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए. इसके बाद मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया गया….

 

नईदिल्ली (ए)। भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार को कोविड-19 की चपेट में आ गई. सीनियर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, रिजर्व ओपनर रुतुराज गायकवाड़ और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर व सहयोगी स्टाफ के चार सदस्य वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज की शुरुआत से पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 6 फरवरी से होगी. वनडे सीरीज के सभी मुकाबले अहमदाबाद में खेले जाएंगे. हालांकि, अब धवन, अय्यर और गायकवाड़ सीरीज में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि इन्हें एक हफ्ते के क्वारंटीन से गुजरना होगा और इसके बाद दो निगेटिव RT-PCR टेस्ट के बाद ही वे टीम से जुड़ सकते हैं।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, खिलाड़ियों में बीमारी के लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं. उम्मीद करते हैं कि क्वारंटीन खत्म होने तक वे ठीक हो जाएंगे. हालांकि, आपको शिखर धवन के लिए मायूसी होगी, क्योंकि वह शायद वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाए और वह टी20 टीम का हिस्सा नहीं है।

बता दें कि यह साफ है कि कप्तान रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ी और कोच राहुल द्रविड़ सभी बुधवार को निगेटिव पाए गए. अधिकारी ने कहा, आज तक के उन सभी के नतीजे निगेटिव हैं।

टीम इंडिया में शामिल हुए मयंक अग्रवाल- तीन खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद टेस्ट टीम के ओपनर बल्लेबाज़ मयंक अग्रवाल को टीम इंडिया में शामिल किया गया है. भारत के लिए 19 टेस्ट में 1400 से ज्यादा रन बनाने वाले मयंक अग्रवाल ने अपना आखिरी वनडे 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. वह अब तक भारत के लिए पांच वनडे खेल चुके हैं।

Related Articles

Back to top button