Uncategorised

गरियाबंद कलेक्टर और एसपी ने पेड़ के नीचे लगाया चौपाल, लोगों की समस्याओं से हुए रूबरू

गरियाबंद। शुक्रवार को कलेक्टर नम्रता गांधी ने देवभोग का दौरा किया, इस दौरान उन्होंने सीधे ग्रामीणों से संवाद की और आमजन को होने वाली कठिनाईयों से रूबरू हुई। शुक्रवार को कलेक्टर ने निष्टिगुडा पहुंचकर पेड़ के नीचे चौपाल लगाया। वहीं साथ में एसपी जेआर ठाकुर और जिला सीईओ रोक्तिमा यादव भी मौजूद थे। ग्रामीणों ने शिक्षक, भवन, मनरेगा व पेंशन की समस्या गिनाया तो धैर्य से सुन कर कलेक्टर ने इसका त्वरित निदान किया।

वहीं, जब चौपाल के दौरान प्रसाशन की ओर से समस्या गिनाने की बारी आई तो कलेक्टर गांधी ने मौजूद ग्रामीणों से कोरोना टीकाकरण के बारे में पूछा। आंकड़ा देखकर कहा कि इस पंचायत में अब तक 600 लोगों ने टिका नहीं लगाया गया है।

यह भी कहा कि टिका की पूरी तैयारी प्रसाशन ने किया है। फिर भी आंकड़े कम होना जागरूकता की कमी बताया। इस बीच ग्रामीणों ने टिका नहीं लगाने के कई समस्या गिनाई, जो अंधविधवास से जुड़ा था।

कुछ कारण भ्रामक थे। ऐसे में इसे दूर करने एसपी जेआर ठाकुर ने मोर्चा खोल दिया। एसपी ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में जादूगरों की ट्रिक सुनाया। ग्रामीणों ने इसका लुत्फ तो उठाया ही, फिर अफसरों से स्पताह भर के भीतर टिका शत प्रतिशत लगाने राजी हो गए।

Related Articles

Back to top button