दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

इंजीनियरिंग पार्क के कंपनियों हो रही लगातार चोरी की शिकायत दुर्ग रेंज आईजी से, 20 उद्योगपति अपनी व्यथा लेकर पहुंचे आईजी कार्यालय

भिलाई। पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत इंजीनियरिंग पार्क क्षेत्र में स्थित कंपनियों में विगत कुछ दिनों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। जिसकी शिकायत थाना में देने के बाद भी ना तो चोरी में कमी आई है और ना ही इन शिकायतों पर अपराध दर्ज किया जा रहा है। थाना द्वारा इन शिकायतों पर कोई कार्यवाही नही किये जाने से परेशान होकर इंजीनियरिंग पार्क इंडस्ट्रीस एसोसिएशन भिलाई के अध्यक्ष सहित बीस उद्योगपति आज दुर्ग रेंज आईजी ओपी पाल से मिले और अपनी व्यथा सुनाई।

 

शिकायत सुनने के बाद आईजी ने कहा कि किसके यहां कब कब घटना हुई इसकी जानकारी लिखित में दे, इन इसकी जांच की जाएगी और कार्यवाही होगी। कई उद्योगपतियों ने चोरी की वीडियो भी दिखाई और कहा कि चोर को पकड़ कर देने के बाद भी उसे थाने से छोड़ दिया गया।

इंजीनियरिंग पार्क इंडस्ट्रीस एसोसिएशन, भिलाई के अध्यक्ष प्रेमचंद देवांगन ने बताया कि 50 से ज्यादा ऐसी चोरियां हो चुकी है लेकिन पुलिस कोई कार्यवाही नही कर रही है, लगातार शिकायत करने के बाद भी पुलिस द्वारा कार्यवाही नही करना समझ से परे है उल्टा चोर को पकड़कर देने के बाद भी उन्हें छोड़ दिया जा रहा है।

शिकायत के दौरान संदीप अग्रवाल, नितेश सोनटके, राजेश विश्वकर्मा, निमित पहाड़िया, गुरजीत सिंह, पवन गड़पायले, नमन कोठारी, रितेश गुप्ता, मनोज बान्धे, अजय श्रीवास्तव सहित 20 से अधिक उद्योगपति मौजूद थे। यहां देखे वीडियो…👇

https://youtu.be/Taemnt3k1Zs

Related Articles

Back to top button