छत्तीसगढ़फीचर्ड

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर ने लिया समीक्षा बैठक, धोखाधड़ी एवं महिला संबंधी अपराधों के निराकरण हेतु दिए निर्देश

कोरबा। पुलिस निरीक्षक बिलासपुर रतनलाल डांगी द्वारा दिनांक 03-03-2022 को पुलिस अधीक्षक सभागार में जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक लिया गया।

आईजी रतनलाल डांगी द्वारा लंबित मामलों के निराकरण, महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्यवाही, धोखाधड़ी के लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण करने,चिटफण्ड के मामलों में फरार डायरेक्टर्स को गिरफ्तार कर ,सम्पत्ति चिन्हित कर कुर्क करवाकर निवेशकों को रकम वापस कराने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर करने पर विशेष जोर दिया गया।

इसी प्रकार गुम बच्चों एवम महिलाओं की दस्तयाबी , छोटे बड़े सभी प्रकरणों पर पर प्रभावी एवम विधिसम्मत कार्यवाही करने सहित विभिन्न मुद्दों पर निर्देश दिए गए। जिले में विगत 03 माह में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में कमी आने पर पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सहित यातायात डीएसपी शिवचरण सिंह परिहार की प्रशंसा की।

समीक्षा बैठक के दौरान श्री रतनलाल डांगी द्वारा जिले के कानून व्यवस्था एवं पुलिसिंग पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अपराधियों, गुंडे बदमाशों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही किया जाए, साथ ही लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल अपराधियों को गुंडा/ निगरानी सूची में लाने के साथ-साथ जिला बदर की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा मीटिंग में पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय शेर बहादुर सिंह, उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप येरेवार पुलिस, अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी सहित जिले के समस्त थाना, चौकी एवं पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button