छत्तीसगढ़फीचर्ड

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: 02 युवतियों के साथ 01 कारोबारी पकड़ाया आपत्तिजनक हालत में

राजनांदगांव। कोतवाली राजनांदगांव पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि शहर के रिहायशी इलाके के एक ऑफिस में सेक्स रैकेट चल रहा है।

कोतवाली पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जानकारी साझा कर सूचना की तस्दीक हेतु मुखबीर के बताये जगह पर नजर बनाए रखी।

इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी संतोष सिंह ने कोतवाली थाना को जांच के आदेश देते ही कोतवाली पुलिस द्वारा छापामार कार्रवाई करते हुए दफ्तर में कारोबारी प्रकाश गोलछा और दो युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पाया।

आरोपी कारोबारी प्रकाश गोलछा दफ्तर में दोनों युवतियों के साथ अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा गया जिस पर पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 02 युवतियों के साथ कारोबारी प्रकाश गोलछा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button