छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री से खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की नवनियुक्त कुलपति ममता चन्द्राकर ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की नवनियुक्त कुलपति मोक्षदा (ममता) चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने श्रीमती चन्द्राकर को उनके नवीन दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक देवेन्द्र यादव, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन तथा सिमरदीप सिंह, प्रेम चंद्राकर, लक्ष्मण चन्द्राकर और प्रदीप चौबे उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button