दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

चरोदा GRP ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर बांटे पाम्पलेट, महिलाओं का किया सम्मान

भिलाई-3। दिनांक 10.03.22 को 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ( रेल) राजेश कुकरेजा तथा उप पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर एसएन अख्तर के निर्देशानुसार जीआरपी चौकी चरोदा के अंतर्गत जी केबिन बस्ती में महिलाओ को अभिव्यक्ति नारी की सम्मान के तारतम्य में विभागीय निरीक्षक रेल रायपुर आई ए खैरानी तथा चौकी प्रभारी जीआरपी चरोदा सउनि महेंद्र प्रसाद द्वारा महिलाओ के प्रति अपराध से संबंधित कानून एवं साइबर अपराध एवं सुरक्षा तथा पॉक्सो एक्ट के संबंध में जानकारी दिया गया।

साथ ही  सामाजिक बुराईया नशे से दूर रहना अपने छोटे बच्चो को जागरुक करना, अनजान व्यक्ति से सहायता न लेना, सतर्क रहना, feccbook सोशल मीडिया में अनजान व्यक्ति से दूर रहना, मोहल्ले में आए अनजान व्यक्ति के संबंध में पुलिस को तत्काल सुचना देना जागरूक किया गया। बच्चो को गुड टच बैड टच के संबंध में जानकारी दिया गया तथा पाम्पलेट वितरित किया गया तथा महिलाओ को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button