छत्तीसगढ़फीचर्ड

आमजनों की शिकायत पर गुरुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही: शराब पीने-पिलाने की सुविधा मुहैय्या कराने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

बालोद। विगत कुछ दिनो से कॉलेज ग्राउण्ड के पीछे चखना सेंटर खोलकर शराबियों को शराब पीने पिलाने की सुविधा मुहैय्या कराने वालो के संबंध में आमजनों के द्वारा मिल रही शिकायत पर पुलिस अधीक्षक गोवर्धन राम ठाकुर के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी गुरूर निरीक्षक रोहित मालेकर के नेतृत्व में गठित गठित टीम ने मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये,

जो अवैध रूप से शराबियो को शराब पीने पिलाने की सुविधा मुहैय्या कराने वाले आरोपी (01) सुबेलाल साहू पिता स्व. गुहारीराम साहू उम्र 57 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 12 पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर गुरूर थाना गुरूर जिला बालोद को पकड़ा गया।

जिनके कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन शराब कुल 80 एमएल भरी हुई कीमती 40 रूपये (02) दूजराम सिप्पी पिता परमानंद सिप्पी उम्र 35 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 14 शान्तिनगर गुरूर थाना गुरूर जिला बालोद को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन शराब कुल 50 एमएल भरी हुई कीमती 60 रूपये (03) दयाराम गायकवाड़ पिता माखनराम गायकवाड़ उम्र 36 वर्ष साकिन वार्ड क्र.14 शान्तिनगर गुरूर गुरूर थाना गुरूर जिला बालोद को पकड़ा गया।

जिनके कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन शराब कुल 100 एमएल भरी हुई कीमती 50 रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया तथा भविष्य चखना दुकान नही लगाने के संबंध में समझाईस दिया!

उक्त कार्यवाही में सराहनीय भुमिका:- निरीक्षक रोहित मालेकर, सउनि लोकेश्वर गंजीर स0उ0नि धनेश्वर साहू म0प्र0आर0 नर्मदा कोठारी , आरक्षक, प्रवीण सोनी, चन्द्रशेखर यादव बेनीराम साहू का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी-

1. सुबेलाल साहू पिता स्व. गुहारीराम साहू उम्र 57 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 12 पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर गुरूर थाना गुरूर जिला बालोद।

2.दूजराम सिप्पी पिता परमानंद सिप्पी उम्र 35 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 14 शान्तिनगर गुरूर थाना गुरूर जिला बालोद।

3.दयाराम गायकवाड़ पिता माखनराम गायकवाड़ उम्र 36 वर्ष साकिन वार्ड क्र. . 14 शान्तिनगर गुरूर गुरूर थाना गुरूर जिला बालोद।

Related Articles

Back to top button