देश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ- एक साल में GeM पोर्टल ने हासिल की एक लाख करोड़ की ऑर्डर वैल्यू

मोदी ने एक ट्वीट में इस खरीद पोर्टल की उपलब्धि का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘यह जानकार खुशी हुई कि जीईएम इंडिया ने एक साल में ही एक लाख करोड़ रुपये मूल्य का ऑर्डर हासिल किया. यह पिछले सालों की तुलना में बहुत बड़ी वृद्धि है।”

उन्होंने कहा, ‘‘जीईएम प्लेटफॉर्म खास तौर पर एमएसएमई को मजबूत कर रहा है क्योंकि 57 फीसदी ऑर्डर मूल्य एमएसएमई सेक्टर से ही आ रहा है.’’

पिछले साल नवंबर में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अधिकारियों को जीईएम में किसी भी तरह की साठगांठ और मिलीभगत के खिलाफ सतर्क रहने को कहा था. उन्होंने कहा था कि कारोबारियों को अधिक संख्या में आकर्षित करने के लिए इस व्यवस्था को अधिक किफायती एवं सरल बनाना होगा. गोयल ने जीईएम पोर्टल के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए कहा था कि इस व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button