छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP भोजराम पटेल का अभिनव पहल: “तुंहर पुलिस तुंहर द्वार” के तहत पुलिस वाहन पहुँचेगी गांव में, 03 वाहन को एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अब शिकायतों का होगा मौके पर समाधान, तुंहर पुलिस तुंहर द्वार के तहत पुलिस वाहन पहुँचेगी गांव में, पुलिस कार्यवाही योग्य मामलों में मौके पर दर्ज होगा अपराध…

कोरबा। आमजनता के शिकायतों के सुलभ एवम त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल द्वारा एक अभिनव पहल करते हुए तुंहर पुलिस तुंहर द्वार योजना शुरू किया गया है। आज दिनांक 26-03-2022 को भोजराम पटेल एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा इस योजना के अंतर्गत 03 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

एसपी भोजराम पटेल ने इस योजना के बारे में बताते हुए कहा कि थानों में आमजनता के द्वारा किए गए शिकायतों के निराकरण करने में समय लगता है, कई बार जनता पुलिस कार्यवाही से संतुष्ट नही रहती है इसलिए नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा,नगर पुलिस अधीक्षक दर्री एवम एसडीओपी कटघोरा के अधीन एक-एक मोबाइल वाहन तैनात किया गया है।

वाहन में एक पुलिस अधिकारी और सहायक नियुक्त किया गया है जो सम्बंधित अनुविभागीय अधिकारी के अधीन कार्य करेंगे । सम्बंधित पुलिस अनुविभागीय अधिकारी थानों में लम्बित शिकायतों की सूची का समीक्षा कर मोबाइल वाहन में तैनात अधिकारी को उस गांव में भेजेंगे जहां शिकायतों की संख्या अधिक है या गम्भीर किस्म की शिकायत है।

मोबाइल वाहन में तैनात अधिकारी उन गांवों में जाकर मौके पर दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों का जाँच करेंगे एवम पुलिस कार्यवाही योग्य मामलों में मौके पर ही अपराध दर्ज करेंगे।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा, सूबेदार भुनेश्वर कश्यप, उप निरी कृष्णा साहू सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button