छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP भोजराम पटेल ने लिया समीक्षा बैठक: धोखाधड़ी एवं महिला संबंधी अपराधों और चैत्र नवरात्रि पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने हेतु दिया हिदायत

कोरबा। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा आज दिनांक 31-03-2022 को पुलिस अधीक्षक सभागार में जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक लिया गया। एसपी द्वारा लंबित मामलों के निराकरण, महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्यवाही, धोखाधड़ी के लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण करने,चिटफण्ड के मामलों में फरार डायरेक्टर्स को गिरफ्तार कर ,सम्पत्ति चिन्हित कर कुर्क करवाकर निवेशकों को रकम वापस कराने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर करने पर विशेष जोर दिया गया।

इसी प्रकार गुम बच्चों एवम महिलाओं की दस्तयाबी , छोटे बड़े सभी प्रकरणों पर पर प्रभावी एवम विधिसम्मत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। एसपी ने कहा कि अपराधियों, गुंडे बदमाशों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है जिसे जारी रखा जाए, साथ ही लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल अपराधियों को गुंडा/ निगरानी सूची में लाने के साथ-साथ जिला बदर की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही आगामी चैत्र नवरात्रि पर्व के दौरान चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देश दिए गए । समीक्षा मीटिंग में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय प्रदीप येरेवार, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री लितेश सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी सहित जिले के समस्त थाना, चौकी एवं पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button