दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आत्महत्या करने के उद्देश्य से महमरा घाट में डूब रही युवती को दुर्ग पुलिस के जवान ने बचाया, एसएसपी ने प्रशंसा कर किया सम्मानित

दुर्ग। डायल 112 के आरक्षक नासिर बक्ख, थाना पुलगांव एवं डॉयल 112 के चालक पंकज कुमार निर्मलकर इवेंट नम्बर 36 से वापस अपने प्वाइंट पर जा रहे थे, कि शिवनाथ नदी महमरा घाट पर एक अज्ञात लड़की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष नदी में डूब रही थी।

जिसे स्थानीय नहा रहे कुछ लोगों की मदद से नदी से बाहर निकालकर अपने 112 में डालकर उसे उचित ईलाज हेतु जिला अस्पताल , दुर्ग लाया गया जो बेहोशी की हालत में थी। जिला अस्पताल दुर्ग में डाक्टर व्दारा युवती का उपचार किया गया।

उपरोक्त उल्लेखनीय कार्य के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , दुर्ग बीएन मीणा के व्दारा आरक्षक नासिर बक्स की प्रशंसा किया गया एवं भविष्य में इसी प्रकार का अच्छे कार्य विभाग के अन्य जवानों से भी किये जाने की बात कही।

Related Articles

Back to top button