छत्तीसगढ़फीचर्ड

कार में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की जलकर मौत, खैरागढ़ निवासी कोचर परिवार बालोद से शादी अटेंड करके लौट रहे थे तभी हुआ हादसा

राजनांदगांव। बीती रात राजनांदगांव-खैरागढ़ रोड पर ठेलकाडीह थानांतर्गत ग्राम सिंगारपुर में कार में आग लगने से पांच लोगों की जलकर मृत्यु हो गई। एक राहगीर अनुसार व प्राथमिक रूप से प्रतीत होता है की पुलिया में टकराकर पलटने से ऑल्टो गाड़ी में रात 12-1 बजे के बीच आग लग गई।

जिसमे खैरागढ़ के गोलबाजार निवासी कोचर परिवार के लोग बालोद से शादी अटेंड के बाद लौट रहे थे। मृतकों में पति पत्नी और तीन 20-25 वर्षीय बेटियां थी। थाना ठेलकाडीह व एसडीओपी खैरागढ़ रात में घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा ने बताया की पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना की जांच में लगी है।

Related Articles

Back to top button