दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पार्षद चंदेश्वरी बांधे ने भेलवा तालाब की दुर्दशा पर चिंता जाहिर कर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

 

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक – 4 की पार्षद चंदेश्वरी बांधे द्वारा भेलवा तालाब ( गुरु नानक सरोवर ) की दिन-प्रतिदिन हो रही दुर्दशा पर चिंता जाहिर की गई है। विदित है कि कुछ वर्षों पूर्व भिलाई नगर निगम द्वारा नेहरू नगर में भेलवा तालाब के विस्तारीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया था। समस्त नगरवासियों को इसका लाभ भी मिलता रहा है, लेकिन वर्तमान में तालाब एवं साथ में लगे उद्यान की स्थिति खस्ताहाल हो चुकी है।

विगत कई वर्षों से सफाई ना होने के कारण तालाब गंदगी से भरा पड़ा है ,उद्यान में लगे झूले सहित मनोरंजन के साधन भी टूट चुके हैं एवं प्रकाश व्यवस्था भी ठप है जिस कारण से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. उचित रखरखाव एवं साफ सफाई ना होने की वजह से भेलवा तालाब अपनी पहचान खो रहा है।

प्रतिदिन भ्रमण करने वाले नगरवासी भी निगम द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस से असंतुष्ट है .पार्षद चंदेश्वरी बांधे ने उक्त विषय को संज्ञान में लेते हुए भिलाई नगर निगम के आयुक्त प्रकाश सर्वे से भेंट कर ज्ञापन सौंपा एवं शीघ्र अति शीघ्र भेलवा तालाब के उचित रखरखाव एवं समुचित प्रकाश व्यवस्था को कायम करने की मांग करते हुए ,किसी नई एजेंसी की नियुक्ति कर देखरेख की व्यवस्था बनाने हेतु आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button