छत्तीसगढ़फीचर्ड

IG ओपी पाल ने थाना बोराई एवं सीआरपीएफ कैंप बोराई, बिरनासिल्ली और सीएएफ कैंप बहीगांव का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिये सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

 

नक्सली गतिविधियों से निपटने लगातार सर्चिंग किए जाने एवं सुरक्षा के संबंध में लिए गए महत्वपूर्ण निर्देश, बोराई चेकपोस्ट का भी किए निरीक्षण एवं सीमा से लगे उड़ीसा तक भ्रमण कर,सीमावर्ती क्षेत्रों से आने वाले अवैध परिवहन,गांजा धान शराब तस्करों पर नकेल कसने, सतत् निगाह रख सख्त कार्यवाही के दिये निर्देश,पुलिस महानिरीक्षक रायपुर के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर भी रहे साथ,सुरक्षा संबंधी दिये महत्वपूर्ण निर्देश…

धमतरी। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर ओमप्रकाश पाल (भा.पु.से.) ने दिनांक 18-05-22 बुधवार को थाना बोराई एवं सीआरपीएफ नक्सल कैंप बोराई एवं बिरनासिल्ली कैंप,एवं बहीगांव कैंप पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

साथ ही बोराई चेक पोस्ट का भी निरीक्षण किया गया,जिसमें सीमावर्ती क्षेत्रों से आने वाले अवैध परिवहन,गांजा धान शराब पर पुलिस महानिरीक्षक ने ऐसे तस्करों पर नकेल कसने सतत् निगाह रख सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए एवं सदिग्ध गाड़ियों पर नजर रख कार्यवाही के निर्देश दिये।

जिले के नक्सली थाने एवं कैम्प को नक्सली गतिविधियों से भी निपटने लगातार सर्चिंग किए जाने एवं सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया।

आईजी रायपुर के द्वारा सीआरपीएफ के अधिकारियों को लगातार सर्चिंग गश्त कर एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है साथ ही आसूचना संकलन मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर,उप पुलिस अधीक्षक नक्सल आर.के .मिश्रा, एवं सीआरपीएफ कैम्प बिरनासिल्ली एवं बोराई कैंप प्रभारी एवं सीएएफ.कैंप बहीगांव के अधिकारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी साथ रहे।

Related Articles

Back to top button