दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

टाउनशिप और खुर्सीपार की समस्याओं को लेकर भाजपा पार्षदों ने की बीएसपी के पीएचई DGM से मुलाकात

 

भिलाई। नगर निगम भिलाई के भाजपा पार्षदों ने बीएसपी के टाउनशिप जीएम संजय कुमार से मुलाकात की। जीएम संजय कुमार के साथ बीएसपी के पीएचई डीजीएम डीसी चंद्राकर भी मौजूद थे। तकरीबन डेढ़ घंटे तक एक-एक विषयों पर सारगर्भीत बातें हुई। भाजपा पार्षद दया सिंह के साथ पार्षद वीणा चंद्राकर, ईश्वरी नेताम, शकुंतला साहू, सरिता बघेल व अन्य मौजूद रहें। भाजपा पार्षद दया सिंह समेत सभी की समस्याओं को ध्यान से अधिकारियों ने सुना और उसके बाद एक-एक प्वाइंट पर समाधान के रास्ते बताए।

इसके अलावा समाधान की दिशा में जो काम बीएसपी प्रबंधन की ओर से किए जा रहे हैं। उस पर बातचीत हुई। भाजपा पार्षद दया सिंह ने बताया कि, खुर्सीपार और टाउनशिप इलाके में सीवरेज लाइन की समस्या है, सीवरेज लाइन को बदला जाए। ऐसी कई समस्याएं थी, जिस पर बीएसपी प्रबंधन से चर्चा हुई। सभी समस्याओं का समाधान मांगा है, अगर थोड़ी भी देरी होगी तो प्रबंधन के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसके लिए बीएसपी प्रबंधन जिम्मेदार होगा।

इन मुद्दों पर बीएसपी प्रबंधन को भाजपा पार्षदों ने घेरा
– टाउनशिप और खुर्सीपार में बिजली कटौती हो रही है, इस कटौती को रोका जाए।
– टाउनशिप और खुर्सीपार इलाके में गंदे पानी की आपूर्ति पिछले डेढ़ साल से हो रही है, फिल्टर प्लांट में शुद्धिकरण ठीक से किया जाए।
– टाउनशिप में झाड़ियों की सफाई नहीं हुई है, लंबे समय से सेक्टर में जंगल निर्मित हो रहे हैं।

– सेक्टर इलाकों की सड़कों में आवारा मवेशियों का जमावड़ा है, उन्हें व्यवस्थित किया जाए।
– टाउनशिप के प्रमुख चौक-चौराहों में सिग्नल लगाया जाए, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त हो सके।
– टाउनशिप के चौक-चौराहों की सड़कों का मेंटेनेंस किया जाए, लंबे समय से बीएसपी ने मेंटेनेंस नहीं किया है।

Related Articles

Back to top button