दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना की हुई शुरुआत, दुर्ग जिला से 19 बच्चो को मिलेगा इस योजना का लाभ

 

दुर्ग। वैश्विक महामारी कोरोना ने जिन बच्चों के सर से माता-पिता का साया छीन लिया है उनके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना की शुरुआत की। इसके तहत बच्चों के सशक्तिकरण के लिए उन्हें आर्थिक सहायता मुहैया कराई जा रही है। जिसके अंतर्गत दुर्ग जिले से भी 19 बच्चों को इस योजना के अंतर्गत सुरक्षा प्रदान की गई। जिसमें 17 बच्चे 18 वर्ष से कम की उम्र के हैं और दो 18 प्लस।

इस अवसर पर दुर्ग के एनआईसी कक्ष में सांसद डॉ. सरोज पांडेय भी उपस्थित थीं। उन्होंने योजना से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं को और सरल भाषा में उपस्थित बच्चों को समझाया और बच्चों को प्रदान किए गए दस्तावेजों को उन्हें संभाल कर रखने के लिए कहा । उन्होंने आगे कहा बच्चों के भविष्य की दिशा इसी उम्र में तय होती है इसलिए यह आवश्यक है कि वो सकारात्मक दिशा में पहल कर बेहतर भविष्य का निर्माण करें।

जीवन में संघर्ष सदैव बना रहेगा परंतु जो लोग हार नहीं मानेंगे उनकी जीत निश्चित है। वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग में अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई ,डिप्टी कलेक्टर जागेश्वर कौशल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी विपिन जैन व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button