छत्तीसगढ़फीचर्ड

सागौन के 143 नग अवैध चिरान जप्त : वनों की सुरक्षा के लिए सघन अभियान जारी

रायपुर। वन विभाग द्वारा वनों की सुरक्षा के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में बिलासपुर वन मंडल के अंतर्गत गत दिवस बेेलगहना वन परिक्षेत्र के ग्राम लमनी डबरी में छापामार कार्रवाई की गई। वन मंडलाधिकारी कुमार निशांत के निर्देशन में गठित टीम द्वारा वहां एक व्यक्ति के घर से 143 नग सागौन तथा अन्य प्रजाति के चिरान जप्त किए गए। इसका अनुमानित मूल्य 50 हजार रूपये से अधिक आंका गया है। इसमें लमनी डबरी के संलिप्त एक व्यक्ति के विरूद्ध भारतीय वन अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर जांच की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button