देश-दुनियाफीचर्डविविध

टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी टी20 और वनडे सीरीज, अमेरिका में होगा दो मैच, देखे पूरा शेड्यूल

वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया को उन्हीं की सरजमीं पर सीमित ओवरों की सीरीज जुलाई-अगस्त में खेलनी है, इसी दौरान दो मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच अमेरिका में खेले जाएंगे, जहां पहले भी मैच खेले गए हैं….

नईदिल्ली (ए)। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने इस बात की पुष्टि की है कि भारत अमेरिका में कुछ टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगा। बुधवार (1 जून) को जारी एक बयान में सीडब्ल्यूआई ने पुष्टि की है कि भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के कुछ मैच अमेरिका के फ्लोरिडा में खेलने हैं।

बोर्ड ने कहा, “आठ मैचों की भारत की सफेद गेंद का दौरा अगस्त से फ्लोरिडा के लॉडरहिल में ब्रोवार्ड काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में बैक-टू-बैक टी20 इंटरनेशनल फिक्स्चर के रोमांचक वीकेंड के साथ समाप्त होगा, जो 6 और 7 अगस्त को खेले जाएंगे।” पहले ये मैच कैरेबियाई सरजमीं पर खेले जाने थे।

भारतीय टीम का वेस्टइंडीज दौरा अब 22 जुलाई को शुरू होगा, जबकि दौरे पर आखिरी मैच 7 अगस्त को खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका के दौरे पर जाएगी, जहां बाद में एशिया कप 2022 में भी टीम को खेलना होगा।

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने कहा है, “शुक्रवार, 29 जुलाई को पहला T20I त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी में खेला जाने वाला पहला पुरुष T20I के रूप में ऐतिहासिक होगा। बैक-टू-बैक दूसरे और तीसरे T20I मैचों का स्थान वार्नर पार्क, सेंट किट्स है, जो मुक्ति दिवस और कल्टुरामा अवकाश समारोह के साथ मेल खाता है।”

संयुक्त राज्य अमेरिका यानी यूएसए क्रिकेट में आंतरिक मुद्दों को देखते हुए सीडब्ल्यूआई के लिए यूएस के मैचों को हटाना आसान नहीं था। लॉडरहिल, फ़्लोरिडा में दो टी20 इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी के लिए अमेरिका से देर से अनुमति मिलने के कारण शेड्यूल जारी करने में देरी हुई।

India tour of West Indies

पहला वनडे: 22 जुलाई 2022 को त्रिनिदाद के क्वीन्स पार्क ओवल में
दूसरा वनडे: 24 जुलाई 2022 को त्रिनिदाद के क्वीन्स पार्क ओवल में
तीसरा वनडे: 27 जुलाई 2022 को त्रिनिदाद के क्वीन्स पार्क ओवल में

पहला T20I: 29 जुलाई 2022 को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी में
दूसरा T20I: 1 अगस्त 2022 को सेंट किट्स के वार्नर पार्क में
तीसरा T20I: 2 अगस्त 2022 को सेंट किट्स के वार्नर पार्क में
चौथा T20I: 6 अगस्त 2022 को फ्लोरिडा के लॉडरहिल में
पांचवां T20I: 7 अगस्त 2022 को फ्लोरिडा के लॉडरहिल में

Related Articles

Back to top button