दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बीएसपी एनसीलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज से मुलाकात कर कई मुद्दों पर की चर्चा

भिलाई। बीएसपी एनसीलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष रतन दास गुप्ता के नेतृत्व में भिलाई स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बन दासगुप्ता से मुलाकात की। एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने कुछ मांग मुद्दों पर श्री दास गुप्ता से चर्चा की जिनमें मुख्य रुप से फिलहाल सहायक उद्योगों को राहत प्रदान करने आरपीएन ना किए जाने, पांच एटी बेन हटाने, एलडी फिलहाल ना काटे जाने एवं एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया शीघ्र नए सिरे से निर्धारित करने आदि मुद्दों पर चर्चा की।

प्रबंधन की ओर से डायरेक्टर इंचार्ज ने आश्वस्त किया कि प्रारंभिक रूप से सभी मांगे उचित नजर आती है और विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर इस पर तत्काल निर्णय लिया जाएगा ताकि सहयोगी सहायक उद्योगों को राहत मिल सके ।डायरेक्टर इंचार्ज ने यह भी जानकारी दी कि कैटिगराइजेशन के लिए एक समिति का गठन कर दिया गया है जो शीघ्र कार्य प्रारंभ कर देगी।

एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन दास गुप्ता ने सुझाव देते हुए कहा कि सहायक उद्योगों की समस्याओं के निदान के लिए एक अलग से विशेष कमेटी गठित कर दी जाए जो समय-समय पर एसोसिएशन से चर्चा कर समस्याओं का निदान करें, इस पर भी डायरेक्टर इंचार्ज ने अपनी सहमति प्रदान की है। प्रतिनिधि मंडल में महासचिव श्याम अग्रवाल कोषाध्यक्ष प्रितपाल सिंह सहित अवी सहंगल, रितेश रायका, योगेश गुप्ता, अशोक जैन, वरुण घोष, शशि नागभूषण, राजेश खंडेलवाल आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button