दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छत्तीसगढ़ सीनियर थ्रो बॉल के खिलाड़ियों का खेल कौशल के आधार पर किया गया चयन

 

 

भिलाई। भारतीय थ्रोबॉल संघ एवं राजस्थान थ्रोबॉल संघ के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 25 जून से 27 जून 2022 तक पुष्कर (राजस्थान) में आयोजित हो रही 45 वी सीनियर राष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली पुरुष एवं महिला टीम के चयन हेतु मनसा शिक्षा महाविद्यालय कोहका रोड, कुरूद भिलाई में ट्रायल का आयोजन किया गया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश टीम में अपनी जगह बनाने हेतु विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।छत्तीसगढ़ सीनियर टीम में चयनित पुरुष एव महिला खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाये रखने के गुर को सीखा। ट्रायल का उद्घाटन पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सभी अतिथियों को पौधा देखकर स्वागत किया गया ट्रायल में अतिथि के रूप में थ्रोबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के मुख्य सचिव रमन कुमार साहनी, एस सी आनंद, एच आर भंडारकर,  मृदुला गुप्ता एवं मनसा शिक्षा महाविद्यालय के संचालक संजीव सक्सेना जी उपस्थित रहे।

ट्रायल का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश थ्रोबॉल संघ एवं मनसा शिक्षा महाविद्यालय के बीपीएड डिपार्टमेंट के संयुक्त तत्वधान में किया गया। चयनित खिलाड़ियों के लिए शीघ्र ही विशेष प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के पश्चात सभी अतिथियों द्वारा मनसा शिक्षा महाविद्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया समापन समारोह में सभी अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों को होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने हेतु शुभकामनाएं दिया।

Related Articles

Back to top button