दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने अपने 64वे जन्मदिन पर 400 कार्यकर्ताओं को किया “अटल रत्न सम्मान” से सम्मानित

भिलाई। गुरुवार 09 जून को छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय का 64वां जन्मदिन इस्पात नगरी भिलाई में बड़े ही धूमधाम से उनके समर्थकों और शुभचिंतको ने मनाया। श्री पाण्डेय ने जन्मदिन की शुरुआत सर्वप्रथम सेक्टर 9 स्थित हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त कर किया। उसके बाद दिनभर बधाई देने वालो का तांता लगा रहा और कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

श्रीराम जन्मोत्सव समिति, खुर्सीपार प्रखंड द्वारा श्री पाण्डेय के जन्मदिन पर खुर्सीपार क्षेत्र के 400 कार्यकर्ताओं और उनके परिवार का अटल रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान मनीष पाण्डेय, रमेश माने, बुद्धन ठाकुर, मुरलीधर अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अनिल सोनी, मेवालाल यादव, जयशंकर चौधरी, रवि कादमिया, नरेश छाबड़ा, गुलाब सिंह, तेजस, लालू सोनी, चंद्रकांता मांडले, काजल ताम्रकार, बसंता खरे, पूनम छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, शुभचिंतक व समर्थक मौजूद रहे। देखे वीडियो…👇

https://youtu.be/C0koJA1F6Ps

Related Articles

Back to top button