छत्तीसगढ़फीचर्ड

सरगुजा रेंज आईजी अजय यादव के अध्यक्षता में नष्ट किए गए 4 क्विंटल गांजा, 74 ग्राम अफीम और 709 नग इंजेक्शन सहित कई मादक पदार्थ

 

रायपुर। पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार आज दिनाक 09.06.2022 को सरगुजा रेंज अंतर्गत जिलो में जप्त मादक पदार्थों के नस्टीकरण हेतु रेंज स्तरीय समिति गठित की गई। जिसमें समिति के अध्यक्ष अजय कुमार यादव (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा, भावना गुप्ता (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक सरगुजा, प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक कोरिया सदस्य ड्रग डिस्पोजल कमेटी तथा क्षेत्रीय अधिकारी पर्यावरण संरक्षण मण्डल जिला सरगुजा के उपस्थित में सरगुजा रेंज के कुल जप्त मादक पदार्थों का विधिवत नस्टीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई।

जप्त मादक पदार्थों का नस्टीकरण की प्रक्रिया ग्राम केपी के निकट गंझासनाला के पास एकांत जगह में किया गया। रेंज अंतर्गत कुल जप्त मादक पदार्थों में गांजा 4 क्विटल 30 किलो 371 ग्राम,  सीरप 694 नग, कैप्सूल 50 पत्ता, अफीम 74 ग्राम, इंजेक्शन 709 नग मादक पदार्थों का विधिवत नस्टीकरण चिमनी में किया गया।

नस्टीकरण स्थल पर कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार यादव पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सदस्य भावना गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सरगुजा प्रफुल्ल कुमार ठाकुर पुलिस अधीक्षक कोरिया एवं संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button