
भिलाई 3। नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा द्वारा जनसमस्या निवारण शिविर का 9वां पडाव दिनांक 09-06-2022 को वार्ड क्रमांक-38, सोमनी में आयोजित किया गया। इस शिविर में सिरसा कला बस्ती, सिरसा भाठा, सोमनी, मोरिद एवं गनियारी के जनप्रतिनिधि एवं निवासियों ने भाग लिया।

निगम के महापौर निर्मल कोसरे, आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर, तहसीलदार चंद्रशेखर मंडई वार्ड पार्षद मोरिद कामता प्रसाद साहू, एवं सोमनी पार्षद तुषांत वर्मा, शिविर में उपस्थित रहे। विभिन्न विषयों के कुल 24 आवेदन के शिविर में प्राप्त हुए।


निगम अमले से सहा. लेखाधिकारी राजकुमार देवांगन, सहा. स्वास्थ्य अधिकारी अश्वनी चन्द्राकर, उप अभियंता मुकेश चन्द्राकर, किसले साहू, सहित अन्य मौजूद रहे। दिनांक 10-06-2022 को अंतिम जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन देवबलौदा में आयोजित किया जायेगा। वार्ड यह जानकारी निगम जनसंपर्क विभाग से विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गई।



