दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आईआईटी भिलाई निर्माण के चलते इन मार्गो को किया गया परिवर्तित

 

दुर्ग। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार आईआईटी भिलाई द्वारा ग्राम कुटेलाभांठा स्थित आई0आई0टी0 कैम्पस में स्थायी रूप से परिसर निर्माण कार्य प्रारंभ करने के फलस्वरूप भारी वाहनों एवं हल्के वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया जा रहा है। 21 जून से वर्तमान मार्ग पूर्णतः अवरूद्ध करते हुए नवीन परिवर्तित मार्ग से आवागमन सुचारू रूप से संचालित रहेगा।

भारी वाहनों हेतु परिवर्तित मार्ग– जेवरा सिरसा चौक से कुटेलाभांठा होते हुए अवंतीबाई चौक मार्ग को परिवर्तित करते हुए जेवरा सिरसा चौक धमधा रोड से दुर्ग रोड में करहीडीह चौक से होते हुए अवंतीबाई चौक के लिए परिवर्तित रहेगा।

हल्के चारपहिया एवं दुपहिया वाहनों हेतु परिवर्तित मार्ग – जेवरा सिरसा चौक से 1 किलोमीटर दुर्ग की तरफ एम एस जे हाइट से खपरी ग्राम होते हुए कुटेलाभांठा मार्ग से अवंतीबाई चौक के लिए परिवर्तित रहेगा।

Related Articles

Back to top button