दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

यातायात नियमो का पालन करने एवं समझाईस देने वाले एनसीसी कैडेटर्स को दिया गया प्रशस्ति पत्र

 

भिलाई। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव के निर्देश पर चलाये जा रहे यातायात जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 10.06.2022 से दिनांक 16.06.2022 तक एनसीसी के कैडेटर्स के द्वारा जिले के पटेल चौक, नेहरू नगर चौक, सुपेला, चन्द्रामौर्या, पावर हाउस कटिंग एवं सिरसा गेट चौक पर वाहन चालको को यातायात नियमों के पालन करने एवं नियमों का पालन ना करने से होने वाले गंभीर परिणामों की जानकारी बैनर-पोस्टर के माध्यम से दी गई।

इन कैडेटर्स द्वारा यातायात व्यवस्था में यातायात पुलिस दुर्ग के साथ कंधे से कंधे मिलाकर लगन एवं मेहनत से कार्य किया गया था। उक्त कैडेटर्स के उत्सावर्धन एवं उज्ज्वल भविष्य के शुभकामना हेतु यातायात कार्यालय, नेहरू नगर भिलाई में कविलाश टण्डन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (यातायात) एवं गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के द्वारा शास.विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग एनसीसी के 10 कैडेटर्स एवं सेठ रतनचंद (सुराना) कॉलेज दुर्ग एनसीसी के 12 कैडेटर्स कुल-22 कैडेटर्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

Related Articles

Back to top button