देश-दुनियाफीचर्ड

प्रवर्तन निदेशालय ने चाइनीज कंपनी Vivo के 44 ठिकानों पर मारा छापा, ये है मामला

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ED ने देश भर में चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Vivo और उससे जुड़े 44 ठिकानों पर मारा छापा…

 

नईदिल्ली (ए)। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Vivo के देशभर में मौजूद 44 ठिकानों पर मारा छापा. दरअसल Vivo पर मनी लॉन्ड्रिंग के तहत 44 ठिकानों पर मल्टीप्ल छापे मारे गए हैं. आपको बता दें सिर्फ Vivo पे ही नहीं बल्कि इससे जुड़े कई और फर्म्स पर भी ED ने छापेमारी की है. मई के महीने में, JDTE कॉर्पोरेशन और Vivo मोबाइल कम्युनिकेशंस कंपनी की स्थानीय इकाइयों को कथित वित्तीय अनियमितताओं के लिए जांच का सामना करना पड़ा था. आपको बता दें Xiaomi Corporation भी इस समय जांच एजेंसी के रडार पर ही है।

रिपोर्ट की मानें तो में इस बात का जिक्र पहले ही किया गया था कि वीवो के खिलाफ अप्रैल में जांच की मांग की गई थी. ताकि, यह देखा जा सके कि क्या Vivo के फाइनेंसियल रिपोर्टिंग में काफी ज्यादा उतार चढ़ाव था. ऐसा माना जा रहा था कि JDTE की पुस्तकें भी जांच के दायरे में हैं. आपको बता दें ZTE के खातों पर भी निगरानी रखी गयी थी।

2020 में भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव के बाद चीनी कंपनियों के खिलाफ जांच कड़ी हो गई थी, जिससे कई दौर की बातचीत भी हुई. उस समय से लेकर अभी तक भारत में Tiktok समेत 200 से ज्यादा मोबाइल ऐप बैन हो चुके हैं. मई के महीने में चीन ने कहा था कि वह नई दिल्ली द्वारा पेश किये गए आकड़ों के विपरीत भारत का सबसे बड़ा बिजनेस पार्टनर बना हुआ है. इस रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत ने पिछले साल किसी भी अन्य देश की तुलना में अमेरिका के साथ ज्यादा व्यापार किया था. आपको बता दें पिछले साल भारत और चीन के बीच 125.66 बिलियन डॉलर का व्यापार किया गया था।

Related Articles

Back to top button